फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shashi Tharoor: 'केरल के लिए बजट में क्या मिलेगा, यह देखना दिलचस्प होगा'; शशि थरूर ने घोषणाओं की जताई उम्मीद

Sun, 01 Feb 2026 10:54 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने 2026-27 के केंद्रीय बजट को लेकर अपनी उम्मीदें जाहिर कीं। उन्होंने कहा कि वे चुनाव से पहले केरल के लिए सरकार की योजनाओं को लेकर उत्सुक हैं।

विज्ञापन
शशि थरूर, सांसद, कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट को लेकर अपनी उम्मीदें जाहिर कीं। उन्होंने कहा कि वह चुनावों से पहले केरल के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं और घोषणाओं का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


केरल में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए थरूर ने केंद्रीय बजट में राज्य के लिए विशेष लाभों की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा हम देखना चाहते हैं कि वित्त मंत्री क्या घोषणा करती हैं, क्योंकि केरल में चुनाव हो रहे हैं और हम यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि केंद्र सरकार हमे क्या लाभ दे सकती है।

बेरोजगारी को लेकर जताई चिंता
शशि थरूर ने बेरोजगारी के मुद्दे पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि 'बेरोजगार वृद्धि से किसी को कोई मदद नहीं मिलती।' उनका कहना था कि आर्थिक सर्वेक्षण में अच्छी आर्थिक वृद्धि का अनुमान है, लेकिन युवाओं के लिए यह सवाल है कि क्या यह वृद्धि रोजगार के अवसरों के साथ आएगी। बेरोजगार वृद्धि से किसी को कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी टीम का 'पावर मोमेंट', देखें बजट के दिन की उनकी तस्वीरें

केंद्रीय बजट 2026-27: उम्मीदें और चिंताएं
आर्थिक सर्वेक्षण में 2026-27 के लिए वास्तविक GDP वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत और GVA (ग्रॉस वैल्यू एडेड) वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत का अनुमान है। शशि थरूर ने उम्मीद जताई कि इस बजट में केंद्र सरकार राज्य विशेष योजनाओं की घोषणा करेगी, खासकर जब केरल में विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ जोरों पर हैं।
विज्ञापन


वित्त मंत्री की ऐतिहासिक प्रस्तुतिकरण
इससे पहले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और 'बही-खाता' लेकर संसद पहुंचीं। यह सीतारमण का नौवां लगातार केंद्रीय बजट प्रस्तुत करने का अवसर है। बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 की घोषणा करेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें