फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharda Sinha: शारदा सिन्हा के निधन से दौड़ी शोक की लहर; 72 साल की आयु में दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

Tue, 05 Nov 2024 10:19 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकगायिका शारदा सिन्हा का 72 साल की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहीं शारदा सिन्हा ने मंगलवार रात करीब 9.20 बजे अंतिम सांस ली। लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान शारदा सिन्हा के निधन से उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई हस्तियों ने लोकगायिका के निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
1 of 8
शारदा सिन्हा का निधन - फोटो : अमर उजाला
Sharda Sinha: लोक गायिका शारदा सिन्हा का 72 साल की आयु में निधन हो गया। शारदा सिन्हा ने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद बेटे अंशुमान सिन्हा ने कहा, 'आप सब की प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ रहेंगे। मां को छठी मईया ने अपने पास बुला लिया है । मां अब शारीरिक रूप में  हम सब के बीच नहीं रहीं।'


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शोक प्रकट किया
शारदा सिन्हा के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मैथिली और भोजपुरी में अपनी मधुर आवाज देकर शारदा सिन्हा ने अपार लोकप्रियता पाई। उन्होंने कहा, 'उनका सुमधुर गायन अमर रहेगा। मैं उनके परिवारजन एवं प्रशंसकों के प्रति गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं।'

पीएम मोदी ने जताया शोक
शारदा सिन्हा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई हस्तियों ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत शारदा सिन्हा की आवाज में रिकॉर्ड किए गए, जो पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक
शारदा सिन्हा के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि शारदा सिन्हा को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

शारदा सिन्हा का नाम बिहार की संस्कृति और आकर्षण से जुड़ा

2 of 8
Sharda Sinha - फोटो : @shardasinha_official

लोकप्रिय लोक और शास्त्रीय गायिका शारदा सिन्हा का नाम बिहार की संस्कृति और आकर्षण से बहुत जुड़ा हुआ है। अचानक तबीयत बिगड़ जाने पर उन्हें दिल्ली एम्स में लाइफ सपोर्ट के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया था।

विज्ञापन

पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित

3 of 8
शारदा सिन्हा - फोटो : @shardasinha_official
शारदा सिन्हा को कला जगत में अभूतपूर्व योगदान के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से नवाजा गया था। पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे फोन पर बात कर मां की तबीयत के बारे में जानकारी ली।

दशकों लंबे संगीत करियर में अभूतपूर्व योगदान

4 of 8
शारदा सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम @shardasinha_official
शारदा सिन्हा को मैथिली और भोजपुरी संगीत में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है। उन्हें लोक गायिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एक सांस्कृतिक राजदूत के रूप में जाना जाता है। गायिकी के अलावा शारदा सिन्हा विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों में भी सक्रिय रहीं। लगभग पांच दशक लंबे संगीत करियर में अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें कई पुरस्कार मिले। बिहार सरकार ने भी इन्हें सम्मानित किया। 
विज्ञापन

शारदा सिन्हा के निधन पर शोक की लहर; गृह मंत्री शाह समेत कई हस्तियों ने जताया शोक

5 of 8
शारदा सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम @shardasinha_official
विज्ञापन

शारदा सिन्हा के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक जताया

6 of 8
शारदा सिन्हा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास ने जताया शोक

7 of 8
शारदा सिन्हा को राष्ट्रपति कोविंद ने किया था सम्मानित (फाइल) - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास ने भी शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जताया। दास झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनका जाना संगीत और आध्यात्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति मुर्मू ने शारदा सिन्हा के निधन पर जताया शोक
वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जताया गया है, राष्ट्रपति भवन के सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा गया- बिहार कोकिला के रूप में प्रसिद्ध गायिका डॉक्टर शारदा सिन्हा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। बिहारी लोक गीतों को मैथिली और भोजपुरी में अपनी मधुर आवाज़ देकर शारदा सिन्हा जी ने संगीत जगत में अपार लोकप्रियता पायी। आज छठ पूजा के दिन उनके मधुर गीत देश-विदेश में भक्ति का अलौकिक वातावरण बना रहे होंगे। उन्हें वर्ष 2018 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था। उनका सुमधुर गायन अमर रहेगा। मैं उनके परिवारजन एवं प्रशंसकों के प्रति गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें