फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: शरद पवार ने पीएम मोदी पर साधा निशाना; भाजपा पर राज्य सरकारों को अस्थिर करने का लगाया आरोप

Thu, 17 Aug 2023 05:58 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीड

सार

पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने बढ़ती मुद्रास्फीति का जिक्र करते हुए कहा कि उर्वरकों की कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन सरकार को किसानों से जुड़े मुद्दे को लेकर कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन
शरद पवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने भाजपा पर विभिन्न राज्यों के निर्वाचित सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया है। महाराष्ट्र के बीड में एक रैली को संबोधित करते हुए पवार ने कहा, 'आप स्थिर सरकार बनाने की बात करते हैं, जबकि खुद ही राज्यों के निर्वाचित सरकार को अस्थिर कर रहे हैं। उन्होंने इस रैली में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी तंज कसा।

विज्ञापन


राकांपा प्रमुख ने कहा कि पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में 'मी पुन्हा येइन' (मैं फिर वापस आऊंगा) कहकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। हालांकि, फडणवीस मुख्यमंत्री के तौर पर तो वापस नहीं आ सके, लेकिन उससे नीचे के स्थान पर जरूर आए हैं। इस बात की चिंता है कि पीएम मोदी किस स्थान पर वापस आएंगे।

दरअसल, पीएम मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान कहा था कि वह अगले साल भी 15 अगस्त को राष्ट्र को संबोधित करने के लिए लाल किले पर आएंगे। इसका निहितार्थ है कि भाजपा नीत राजग गठबंधन को 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत मिलेगी। पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने बढ़ती मुद्रास्फीति का जिक्र करते हुए कहा कि उर्वरकों की कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन सरकार को किसानों से जुड़े मुद्दे को लेकर कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन


एक दिन शरद पवार भारत प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण का समर्थन करेंगे: बावनकुले
इस बीच महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि राकांपा संस्थापक शरद पवार एक दिन भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण का समर्थन करेंगे। भाजपा नेता बावनकुले शरद पवार और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बीच हालिया बैठक पर एक सवाल के जवाब में नागपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। अजित पवार पिछले महीने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के आठ विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें