राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार का मनाना है कि अगले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और शिवसेना में भले ही गठबंधन हो सकता है, लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा में ऐसी कोई संभावना नहीं दिखती।
शुक्रवार रात पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ होते हैं, तो यह स्थिति बदल भी सकती है। गौरतलब है कि बीते कुछ समय से केंद्र और महाराष्ट्र की सत्ता में साझेदार भाजपा और शिवसेना के रिश्तों में खटास बढ़ी है।
शिवसेना पहले ही विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा कर चुकी है। दूसरी ओर भाजपा को आगामी चुनावों में शिवसेना के साथ गठबंधन की उम्मीद है। ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने के सवाल पर एनसीपी प्रमुख ने कहा कि 15 दिन के भीतर विपक्षी पार्टियों के इस संबंध में बैठक करने की उम्मीद है।