फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के अगले सीएम के लिए उद्धव ठाकरे के नाम पर सहमति: शरद पवार

Fri, 22 Nov 2019 08:25 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष शरद पवार ने आज कहा कि महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में किया जाएगा। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना के शीर्ष नेताओं के बीच हुई लंबी बैठक के बाद पवार ने कहा कि ठाकरे के नेतृत्व पर हमारे बीच सहमति है।

विज्ञापन

 

 

NCP Chief Sharad Pawar after Shiv Sena-NCP-Congress meeting: We all have consensus on the name of Uddhav Thackeray as Chief Minister. #Maharashtra pic.twitter.com/UTV9Lrk2c0

— ANI (@ANI) November 22, 2019





बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं को बताया, इस बात पर सहमति है कि सरकार का नेतृत्व उद्धव ठाकरे के पास होगा उन्होंने कहा कि मध्य मुंबई के नेहरू केंद्र में हुई बैठक में सरकार के एजेंडे को अंतिम रूप देने के लिए व्यापक चर्चा हुई। दूसरे मुद्दों पर चर्चा जारी है। कल तीनों दलों की प्रेस कांफ्रेंस होगी। कल ही हम फैसला करेंगे कि राज्यपाल के पास कब जाना है। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बैठक में सकारात्मक स्तर पर बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी के नेता यहां शिव सेना के साथ बैठक करने के लिए यहां आए थे। हालांकि अभी बातचीत अभी पूरी नहीं हुई है। शनिवार को भी बैठक जारी रहेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें