फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति पद के लिए शरद पवार के नाम पर चर्चा, शिवसेना बोली- विचार होना चाहिए

Mon, 06 Jan 2020 01:52 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे-शरद पवार - फोटो : ANI
विज्ञापन
साल 2022 में होने वाले राष्ट्रपति पद के लिए एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के नाम की चर्चा तेज है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि 2022 के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों को राकांपा प्रमुख शरद पवार के नाम पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन


राउत ने यह भी दावा किया कि 2022 तक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का फैसला करने के लिए हमारी तरफ पर्याप्त संख्या होगी। पवार ने हाल ही में महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार बनाने के लिए शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस को एक साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

राउत ने कहा कि शरद पवार देश के वरिष्ठ नेता हैं। मुझे लगता है कि 2022 में होने वाले राष्ट्रपति पद के लिए सभी राजनीतिक दलों को उनके नाम पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें