फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की फिर बिगड़ी सेहत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराए गए भर्ती

Thu, 26 Nov 2026 01:32 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटी सुप्रिया सुले के मुताबिक, उन्हें डिहाइड्रेशन की शिकायत है। इससे पहले नवंबर में भी उन्हें सीने में दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
शरद पवार, अध्यक्ष, एनसीपी-एसपी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत एक बार फिर से खराब हो गई है। उन्हें दक्षिण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी बेटी और पार्टी सांसद सुप्रिया सुले ने बताया कि उनकी हालत डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) की वजह से लग रही है।
विज्ञापन

 
सुप्रिया सुले ने क्या कहा? 
उन्होंने कहा, 'बाबा (पिताजी) को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। ऐसा लगता है कि उन्हें डिहाइड्रेशन हुआ है। उन्हें थोड़ा आराम करने और कम यात्रा करने की जरूरत है। लेकिन बाबा किसी की सुनते ही नहीं हैं। उन्हें अपने काम से बहुत प्यार है। आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।'

बैठक छोड़कर अस्पताल पहुंची सुप्रिया
एनसीपी(एसपी ) सूत्रों के मुताबिक, सुप्रिया सुले नरीमन पॉइंट स्थित पार्टी कार्यालय में थीं, जहां राज्य अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने एक बैठक बुलाई थी। लेकिन अपने पिता के पास जाने के लिए वह बीच में ही बैठक छोड़कर चली गईं।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले पवार का 2 से 4 नवंबर तक पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती किया गया था। उन्हें सांस लेने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन


(खबर अपडेट हो रही है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें