फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद पवार की सेहत में सुधार: अस्पताल से मिली छुट्टी, अब घर पर होगा इलाज; डॉक्टर ने क्या बताया?

Sat, 07 Nov 2026 01:04 PM IST
अमन मौर्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के प्रमुख शरद पवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें ब्रोंकाइटिस और सीने में संक्रमण के बाद भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने बताया कि अब उनका इलाज घर पर जारी रहेगा।
विज्ञापन
शरद पवार, अध्यक्ष, एनसीपी-एसपी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के प्रमुख शरद पवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने जानकारी दी कि शरद पवार की हालत अब स्थिर है और अब उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। अब उनका इलाज घर पर ही जारी रहेगा। डॉक्टर के मुताबिक, उन्हें ब्रोंकाइटिस का अटैक आया था और सीने में संक्रमण भी हो गया था। हालांकि, अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन


डॉक्टर ने क्या बताया?
डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि शरद पवार को घर पर ही इलाज जारी रखने और सामान्य सावधानियों का पालन करने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा 'उनकी उम्र को देखते हुए कुछ अतिरिक्त निर्देश भी दिए गए हैं। वे बहुत अनुशासित हैं और मुझे पूरा यकीन है कि वे अपना अच्छे से ख्याल रखेंगे।'

विज्ञापन


बता दें कि एनसीपी (शरद गुट) के प्रमुख और राज्यसभा सांसद शरद पवार को दो नवंबर को पुणे में तबीयत बिगड़ने के बाद वहीं एक क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। इसके बाद आगे की जांच के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया मंच एक्स के माध्यम से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराने की जानकारी साझा की थी।

पुणे में बिगड़ी थी तबीयत
शरद पवार को खांसी और सांस लेने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत थी। इसके बाद उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने सामान्य स्वास्थ्य जांच करके उन्हें निगरानी में रखा था। हालांकि इसके उनकी बेटी सुप्रिया सुले ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि 'बाबा अब काफी बेहतर हैं, और हम अब मुंबई के लिए रवाना हो रहे हैं। रूबी हॉल की पूरी टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने उनकी इतनी अच्छी देखभाल की। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए मैं तहे दिल से आभारी हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें