फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद पवार का यूटर्न, एनसीपी सुप्रीमो लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

Sat, 09 Feb 2019 12:00 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
शरद पवार (फाइल फोटो)
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा कर चुके एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार आगामी लोकसभा चुनाव में सोलापुर की माढ़ा सीट से ताल ठोंक सकते हैं। शुक्रवार को पुणे के बारामती हॉस्टल में पार्टी पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने यह संकेत दिया है।

विज्ञापन


एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि सोलापुर के माढ़ा लोकसभा क्षेत्र के एनसीपी सांसद विजय सिहं मोहिते पाटिल ने उनसे चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि पाटिल के अलावा अन्य पदाधिकारियों की भी यही राय है।

मेरी चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं है, फिर भी पार्टी पदाधिकारियों के आग्रह पर विचार करूंगा। शरद पवार ने आगामी लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में 10 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रथा के अनुरूप नहीं था प्रधानमंत्री का भाषण

शरद पवार ने कहा कि लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण प्रथा और परंपरा के अनुरूप नहीं था। पवार ने कहा कि उन्होंने अब तक कई प्रधानमंत्री के भाषण सुने हैं। उन्होंने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनका जो संस्कार होता है वह उसी के अनुरूप बोलता है।

प्रियंका गांधी पर मौन साध गए पवार

कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। लेकिन, इससे कांग्रेस को कितना फायदा होगा। इस सवाल को पवार टाल गए। उन्होंने प्रियंका गांधी की नई राजनीतिक पारी पर कुछ भी कहने से परहेज किया। वहीं, अन्ना हजारे के अनशन के सवाल पर पवार ने कहा कि बीते दो साल से वह अन्ना से संबंधित खबरें पढ़ना छोड़ चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें