द्वारका पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा है कि हनुमानजी ब्राह्मण थे और उन्हें दलित बताना निंदनीय है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानजी को दलित कहकर देश भर में एक नई बहस छेड़ दी है।
स्वामी स्वरूपानंद ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बारे में कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर ईमानदार नहीं है। 2019 के लोकसभा चुनाव में लाभ उठाने के लिए भ्रम फैला रही है।
राम मंदिर निर्माण को लेकर संसद को एक प्रस्ताव बनाकर सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश करना चाहिए, ताकि इस काम में आ रही बाधा को समाप्त किया जाए। लेकिन भाजपा ऐसा न करके राम मंदिर की बात कहकर जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के मुद्दे पर अध्यादेश भी प्रासंगिक नहीं होगा। क्योंकि रामलला के लिए 67 एकड़ भूमि पहले ही अधिगृहीत की जा चुकी है।