फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात उपचुनाव: उपचुनाव में कांग्रेस अकेले मैदान में उतरेगी, गोहिल बोले- आप से कोई गठबंधन नहीं

Fri, 18 Apr 2025 05:50 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, अहमदाबाद

सार

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने संकेत दिया कि ‘आप’ ने इंडिया गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद विसावदर सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित करके "गठबंधन धर्म" नहीं निभाया।
विज्ञापन
गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में होने वाले उपचुनावों को लेकर कांग्रेस ने बड़ा एलान किया है। कांग्रेस ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन नहीं करेगी और गुजरात में दो विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले आगामी उपचुनाव में अकेले मैदान में उतरेगी।

विज्ञापन


पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि पार्टी है, क्योंकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने बिना उससे परामर्श किए विसावदर सीट के लिए अपना उम्मीदवार पहले ही घोषित कर दिया है।  हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि गुजरात में कांग्रेस के इस रुख के बावजूद दोनों पार्टियां राष्ट्रीय स्तर पर ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा बनी रहेंगी।

'पार्टी की प्रदेश इकाइयां अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं'
गोहिल ने संकेत दिया कि ‘आप’ ने इंडिया गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद विसावदर सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित करके "गठबंधन धर्म" नहीं निभाया। निर्वाचन आयोग ने अभी उपचुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की है, लेकिन ‘आप’ ने पिछले महीने पार्टी के नेता गोपाल इटालिया को विसावदर सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


गोहिल ने कहा, हमारी राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में आगामी उपचुनावों के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। हर गठबंधन के कुछ सिद्धांत होते हैं। ‘आप’ ने हमसे सलाह-मशविरा किए बिना ही विसावदर के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। हम इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। लेकिन, पार्टी की प्रदेश इकाइयां अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

Ghaziabad: निर्माणाधीन फैक्टरी का लेंटर गिरा, हादसे वक्त 10 मजदूर कर रहे थे काम; NDRF की टीम पहुंची

कांग्रेस ने याद दिलाया हरियाणा का चुनाव
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव इसलिए हारी क्योंकि ‘आप’ ने कुछ सीटों पर उसकी पेशकश स्वीकार करने से इनकार कर दिया था और अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनावों में ‘आप’ के लिए भरूच और भावनगर सीट छोड़ी थीं।

गोहिल ने कहा, इसलिए हमने सर्वसम्मति से आगामी उपचुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। यह भी एक तथ्य है कि गुजरात के मतदाताओं ने कभी किसी तीसरी पार्टी को स्वीकार नहीं किया। आप द्वारा किए गए नुकसान के बावजूद, कांग्रेस अब भी यहां सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है। लोगों के हित में, कांग्रेस इन सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
विज्ञापन


जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट दिसंबर 2023 से खाली है, जब आप के तत्कालीन विधायक भूपेंद्र भयानी इस्तीफा देकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। जबकि अनुसूचित जाति (एससी) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित मेहसाणा की कडी सीट भाजपा विधायक करसन सोलंकी के निधन के बाद चार फरवरी से खाली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें