फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद ने उठाए आरबीआई गवर्नर की नियुक्ति पर सवाल, पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

Wed, 12 Dec 2018 11:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने आरबीआई के नए गवर्नर पूर्व वित्त सचिव व वित्त आयोग के वर्तमान सदस्य शक्तिकांत दास की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं। सुब्रमण्यम ने कहा कि शक्तिकांत दास को आरबीआई के गवर्नर के रूप में नियुक्त करना गलत है। उन्होंने पी चिदंबरम के साथ भ्रष्ट गतिविधियों में करीबी से काम किया है यहां तक की अदालत के मामलों में उन्हें बचाने की कोशिश की है। मुझे नहीं पता कि यह क्यों किया गया, मैंने इस निर्णय के खिलाफ प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा है।

विज्ञापन


बता दें कि उर्जित पटेल द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर पद से इस्तीफा देने के बाद नए गवर्नर की नियुक्ति कर दी गई है। अब पूर्व वित्त सचिव व वित्त आयोग के वर्तमान सदस्य शक्तिकांत दास को आरबीआई का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। तमिलनाडु कैडर से 1980 बैच के आईएएस शक्तिकांत दास (61) रिजर्व बैंक के 25वें गवर्नर होंगे। तमिलनाडु सरकार व केंद्र सरकार के साथ पहले भी आर्थिक विभागों में अपनी सेवाएं दे चुके शक्तिकांत दास ने मोदी सरकार के नोटबंधी के फैसले में भी अहम भूमिका निभाई थी।  

बता दें कि सोमवार की शाम को आरबीआई के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल ने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। पिछले कुछ समय से केंद्र सरकार व पटेल के बीच मतभेद की खबरें आ रही थीं। माना जा रहा था कि सरकार द्वारा आरबीआई एक्ट के स्क्शन-7 में अपने विशेषाधिकार लागू करने का कदम पटेल को रास नहीं आया था। वह इसे आरबीआई की स्वायत्तता में हस्तक्षेप मान रहे थे। पटेल का यह कदम इन्हीं मतभेदों का परिणाम माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें