फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश की चलती नहीं, सरकार चलाते हैं कई अंकल: शाहनवाज

Thu, 21 Jul 2016 06:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथ्ाुरा
विज्ञापन
शाहनवाज हुसैन - फोटो : ANI
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मथुरा पहुंचकर कश्मीर के मौजूदा हालत पर विचार रखे तो यूपी के बारे में भी चर्चा की। भाजपा नेता ने पाकिस्तान को आडे़ हाथ लेते हुए कहा कि पाक आतंकवाद की फैक्ट्री बन चुका है।
विज्ञापन


जनता का ध्यान बटाने के लिए कश्मीर में पाक के इशारे पर यह हरकत कराई जा रही हैं। कश्मीर की अवाम को बहकावे में नहीं आना चाहिए। वह उत्तर प्रदेश के बारे में बोले कि यहां मुख्यमंत्री की ही नहीं चलती है। सरकार कई अंकल चलाते हैं।

बुधवार को दीनदयाल नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पहुंचे शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार देश में सबका साथ सबका विकास के पथ पर चल रही है। देश में विकास और शांति का माहौल तैयार हुआ है।  उत्तर प्रदेश की चर्चा करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री का प्रदेश है। यहां की जनता लोकसभा चुनाव के पैटर्न पर अच्छी सरकार चाहती है। अब जनता को चुनाव का बेसब्री से इंतजार है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यूपी में कानून का राज खत्म हो गया है

शाहनवाज हुसैन - फोटो : amar ujala
प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा के प्रवक्ता ने कहा कि यूपी में कानून का राज खत्म हो गया है। यहां अपराधियों का बोलबाला है। मुलायम सिंह खुद कह रहे हैं कि सपाई लूटपाट बंद करें। जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है।

कांग्रेस को डूबती नाव बताते हुए कहा कि आगामी चुनावों में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में ढाई का अंक नहीं पा सकेगी। शीला दीक्षित का प्रयोग दिल्ली में फेल हो चुका है। अब उसे कांग्रेस यूपी में भी दोहराने जा रही है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र अग्रवाल, चेयरमैन मथुरा मनीषा गुप्ता, मुकेश खंडेलवाल, चिंताहरण चतुर्वेदी, तरुण सेठ, भानू प्रताप, हेमंत अग्रवाल, सार्थक चतुर्वेदी, सिद्धार्थ लोधी आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें