तिहाड़ जेल में बंद पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उसे जेल में एकांतवास में रखा गया है। उसे जेल में घूमने फिरने की आजादी नहीं है। उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि आखिर उसे कब तक एकांतवास में रखा जाएगा? इस इस पर कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को पूर्व सांसद की शिकायत पर गौर करने का निर्देश दिया।
मालूम हो कि हत्या के एक मामले में शहाबुद्दीन जेल में बंद है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत उसे बिहार की जेल से तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया था।