फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी के फिर से प्रधानमंत्री बनने पर मेरे देश छोड़ने की खबरें फर्जी : शबाना आजमी

Sat, 11 May 2019 07:39 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
शबाना आजमी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अदाकारा शबाना आजमी ने अपने बारे में झूठी खबर फैलाए जाने को लेकर ‘फेक न्यूज ब्रिगेड’ की आलोचना करते हुए शनिवार को कहा कि नरेंद्र मोदी के फिर से प्रधानमंत्री बनने पर उनके देश छोड़ने की खबरें फर्जी हैं।

विज्ञापन


अदाकारा ने ट्विटर पर कहा कि यह ‘पूरी तरह से मनगढ़ंत’ खबर है। आजमी ने कहा, ‘मैंने ऐसा कभी नहीं कहा और देश छोड़ने का मेरा कोई इरादा नहीं है। इसी जगह मेरा जन्म हुआ और यहीं पर मेरी मृत्यु होगी...।’ 

उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘फेक न्यूज ब्रिगेड की हालत बहुत ही दयनीय है और चूंकि वे मुद्दों के बारे में बात नहीं कर सकते, इसलिए वे बार-बार झूठ फैलाते हैं ताकि लोग उन्हें सच मान लें।’ आजमी (68) ने कहा कि उनके पिता कैफी आजमी ने उन्हें सिखाया था कि अपने विरोधियों से कभी भी शत्रुओं की तरह व्यवहार न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें