फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन उत्पीड़न मामले में एएमयू के लेक्चरर फंसे

Mon, 25 Apr 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलिगढ़

सार

  • पीड़ित छात्रा के परिजनों ने की शिकायत
  • लेक्चरर छात्रा के घर तक पहुंच गए और उसके अभिभावक के सामने शादी का प्रस्ताव रखा
विज्ञापन
छात्रा - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू में एक नव नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर छात्रा के यौन उत्पीड़न के मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। छात्रा के परिजनों ने इसकी शिकायत विभागाध्यक्ष से कर दी है। सोमवार को संकाय के डीन इस मामले की सुनवाई करने वाले हैं। आरोप है कि लेक्चरर छात्रा के पीछे पड़ गए थे और असामान्य व्यवहार कर रहे थे।
विज्ञापन


विभाग, घर से लेकर दुकान तक छात्रा का पीछा किया। परेशान छात्रा ने इसकी शिकायत एएमयू वीमेंस सेल की सदस्या एवं वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या प्रो. नईमा खातून से की। उन्होंने छात्रा को वीमेंस सेल की चेयरमैन के पास भेजा। छात्रा लिखित में शिकायत इसलिए नहीं करना चाहती थी कि उसकी बदनामी होगी।

इस घटना के बाद लेक्चरर छात्रा के घर तक पहुंच गए और उसके अभिभावक के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इसको लेकर अभिभावक एवं लेक्चरर के बीच कहासुनी भी हुई। अभिभावक को जब पूरी बात मालूम हुई तो वह विभाग में पहुंच गए और लेक्चरर की शिकायत कर दी। शिकायत के समय डीन बाहर थे। उन्होंने पीड़ित छात्रा के परिजन को सोमवार को बुलाया है। वीमेंस सेल की सदस्या प्रो. नईमा खातून ने कहा कि छात्रा के अभिभावक ने विभाग में सीधे शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें