बीते कुछ महीनों में विवादों का केंद्र रहे जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय एक बार फिर चर्चा में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2015-16 वित्तीय वर्ष में यहां यौन उत्पीड़न की 39 शिकायतें दर्ज की गई हैं। यह विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड में सबसे अधिक है।
सभी विश्वविद्यालय विभागों से इस तरह की शिकायतों से निपटने वाली केंद्रीय इकाई 'जेंडर सेंसीटाइजेशन कमेटी अगेंस्ट सेक्शुअल हरासमेंट' (जीएससीएएसएच) की 2015-2016 की वार्षिक रिपोर्ट में इसका जिक्र किया गया है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, सभी विश्वविद्यालयों में जनवरी 2015 से मार्च 2016 के बीच 42 शिकायतें प्राप्त हुईं। बताते चलें कि दिसंबर 2015 में तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने संसद को बताया था कि दो वर्षों के दौरान जेएनयू प्रशासन की ओर से प्राप्त शिकायतों की संख्या शैक्षिक संस्थानों में सबसे अधिक है।
जेएनयू में साल 2014-2015 के दौरान यौन उत्पीड़न की 26 शिकायतें मिली थीं, जबकि साल 2013-2014 में आंकड़ा 25 का ही था।