फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक : सीडी कांड पीड़िता ने दर्ज कराया मामला, कांग्रेस से आए रमेश जारकीहोली बने भाजपा का सिरदर्द

Sat, 27 Mar 2021 01:40 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु
विज्ञापन
रमेश जारकीहोली - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कर्नाटक में सेक्स सीडी कांड के चलते कठघरे में घिरे मंत्री रमेश जारकीहोली के इस्तीफे के बाद सियासी बवाल जारी है। शनिवार को कथित तौर सेक्स सीडी में दिख रही लड़की ने पूर्व मंत्री रमेश जारकीहोली के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। साथ ही महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी और उसके परिवार की जान को खतरा है। वहीं रमेश जारकीहोली  ने अज्ञात लोगों के खिलाफ फर्जी सीडी बनाकर छवि बदनाम करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


कथित सेक्सी सीडी में दिख रही महिला ने अपने वकील केएन जगदीश के जरिये बंगलुरु कब्बन पार्क पुलिस थाने दो पेज का कन्नड़ भाषा में लिखा शिकायत पत्र भेजा। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी देने समेत कई आरोपों में मामला दर्ज कर लिया है। 

महिला की ओर से दर्ज शिकायत में कहा गया, मैं रमेश रमेश जारकीहोली से मिली थी। उन्होंने मुझे सरकार नौकरी दिलाने का वादा किया था। उन्होंने मुझसे नौकरी के लिए हर तरह से सहयोग करने के लिए कहा और मैंने उन पर भरोसा किया। बाद में उन्होंने मुझे अपने अपार्टमेंट बुलाया और कहा कि मेरी नौकरी को लेकर चर्चा करनी है, जब मैं वहां पहुंची, तो मेरा यौन उत्पीड़न किया। बाद में जब मैंने नौकरी के लिए कहा, तो उन्होंने मेरे साथ बत्तमीजी की। सेक्स सीडी वायरल होने के बाद मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर मुझे इंसाफ दिलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला

कर्नाटक के पूर्व जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली इस मामले में आरोपों के घेरे में हैं। इस कथित सेक्स सीडी में रमेश जारकीहोली एक महिला से यौन संबंध बनाने की बात करते नजर आ रहे हैं। अभी इस सीडी की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, मीडिया में मामला सामने आने के बाद रमेश जारकीहोली को मंत्री पद से त्यागपत्र देना पड़ा। अब इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें आईटी ऐक्ट के साथ आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला के वकील केएम जगदीश ने रमेश जारकीहोली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी।

कौन हैं रमेश जारकोहली 
रमेश जारकीहोली  कर्नाटक के चौथे सबसे बड़े वाल्मीकि समुदाय से आते हैं। भाजपा में आने से पहले वह बेलगावी जिले की गोकाक विधानसभा सीट से पांच बार कांग्रेस के टिकट पर जीत चुके हैं। जेडी (एस) और कांग्रेस की गठबंधन सरकार में भी वह मंत्री थे। कर्नाटक में बहुमत के खेल में सियासी उठापटक के दौरान उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी। उन्हें स्पीकर ने अयोग्य घोषित किया था। इसके बाद उन्होंने भाजपा के टिकट पर उपचुनाव लड़ा और कांग्रेस से लड़ रहे अपने छोटे भाई लखन जारकीहोली पर जीत हासिल की। येदियुरप्पा की ताजपोशी के बाद उन्हें जल संसाधन राज्य मंत्री बनाया गया। अब वे भाजपा के लिए ही सिरदर्द बनते जा रहे है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें