फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: कूड़ेदान से मिला व्यक्ति का कटा हुआ सिर, शरीर के अन्य हिस्सों का पता लगाने की कोशिश जारी

Fri, 13 Dec 2024 01:23 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कटे हुए सिर को जांच के लिए एमआर बांगुर अस्पताल भेजा गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, कूड़े से मानव शरीर का अंग बरामद किया गया।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में कूड़े के ढेर से एक कटा हुआ व्यक्ति का सिर बरामद हुआ। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने गोल्फ ग्रीन के पास ग्राहम रोड पर एक प्लास्टिक बैग देखा, जिसमें कटा हुआ सिर था। घटना की जानकारी पाकर दक्षिण उपनगरीय डिवीजन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, स्थानीय पुलिस स्टेशनों के कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। शरीर के बाकी हिस्सों का पता लगाने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन


कटे हुए सिर को जांच के लिए एमआर बांगुर अस्पताल भेजा गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, कूड़े से मानव शरीर का अंग बरामद किया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शरीर के अन्य हिस्सों का पता लगाने की कोशिश जारी है। कोलकाता नगर निगम वॉर्ड नंबर 95 के पार्षद तपन दासगुप्ता ने कहा, "घटना की जानकारी पाकर मैं मौके पर पहुंचा। मैंने गोल्फ ग्रीन पुलिस स्टेशन को इसकी जानकारी दी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें