फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू का 'डर्टी सीन', ब्रिज पर जमा हुआ सीवर का पानी

Sun, 03 Sep 2017 03:22 PM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
विज्ञापन
बंगलूरू में बारिश का कहर
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश के चलते इन दिनों सिर्फ देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का ही नहीं बल्कि इलेक्ट्रॉनिक सिटी बंगलूरू का भी हाल बेहाल है। भारी बारिश से बंगलूरू के हालात कुछ ऐसा हो गया है कि रोड के साथ-साथ ओवर ब्रिज पर भी सीवर का पानी जमा हो गया है।
विज्ञापन


पढ़ें:- मुंबई, दिल्ली में सबसे महंगा ऑफिस का किराया, विश्व के टॉप 5 में बनाई जगह

लोगों के दैनिक जीवन पर भी काफी असर
ये नजारा बंगलूरू के बोम्मानहल्ली क्षेत्र का है, जहां शनिवार को मूसलाधार बारिश के बाद सीवर का पानी ब्रिज पर जमा हो गया और वाहनों के आने-जाने से यह बगल की सड़क पर भी गिरता रहा। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से राज्य के हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र और तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है, जिसका लोगों के दैनिक जीवन पर भी काफी असर हो रहा है।
  #WATCH: Severe water-logging after heavy rain near Bommanahalli in Bengaluru (02.09.2017) pic.twitter.com/jcG5AJb1CC — ANI (@ANI) September 3, 2017
विज्ञापन


प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं
खबरों के मुताबिक बारिश के बाद बेलंदूर लेक से जहरीला झाग सड़कों और घरों में घुस गया था। जिससे कैंसर जैसी बीमारी भी होती है। हालांकि बंगलूरू में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है,, जब जहरीला झाग शहर में आया हो, लेकिन बावजूद इसके सरकार और प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

यहां देखें वीडियो:- 
  #WATCH: Severe water-logging after heavy rain near Bommanahalli in Bengaluru (02.09.2017) pic.twitter.com/jcG5AJb1CC — ANI (@ANI) September 3, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें