फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागालैंड विधानसभा चुनाव: पैसों की कमी की वजह से कांग्रेस के 5 उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन

Fri, 16 Feb 2018 11:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
विज्ञापन
कांग्रेस
विज्ञापन

27 फरवरी को नागालैंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस को राज्य में फंड की भारी कमी से जूझना पड़ रहा है जिसकी वजह से पार्टी के पांच उम्मीदवारों को मजबूरन अपना नामांकन वापस लेना पड़ा है। जिसकी वजह से अब पार्टी के 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हुए हैं। 6 फरवरी को पार्टी ने 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए 23 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। मगर पांच सदस्य लीमावति जमीर, होबेटो कीबा, शमी आंघ, चोकपा कोनयाक और एमॉन्ग लाम को अपना नामांकन वापस लेना पड़ा।

विज्ञापन


इस मामले पर कांग्रेस के एक नेता ने कहा- उन्होंने ऐसा आर्थिक स्रोतों की कमी की वजह से किया। कांग्रेस को यह अहसास हो गया था कि ज्यादा कुछ नहीं किया जा सकता। इसीलिए स्रोतों पर जोर लगाने का कोई फायदा नहीं होगा। कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि लगता है नॉर्थईस्ट के प्रभारी महासचिव सीपी जोशी को क्षेत्र में पार्टी के मामलों में दिलचस्पी नहीं है। नागालैंड के कांग्रेस अध्यक्ष केवे खापे थिरी ने भी पुष्टि करते हुए कहा कि पैसों की भारी कमी की वजह से पार्टी केवल 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी।

थिरी ने आगे कहा- अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी हमें फंड नहीं दे सकती है। इस बात की जानकारी हमें सीपी जोशी ने दी। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि जो पार्टी पिछले 15 सालों से विपक्ष में है वह भ्रष्ट सरकार से बिना पर्याप्त संसाधनों के नहीं लड़ सकती है। उन्होंने बताया कि कुछ उम्मीदवारों को गांव वालों ने नामांकन वापस लेने के लिए कहा था। वहीं एक को विद्रोहियों के दबाव में हटना पड़ा। नागालैंड में गांव काफी महत्वपूर्ण रोल निभाता है और कोई भी उम्मीदवार गांववालों की इच्छा के विरुद्ध नहीं जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें