फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: परीक्षा से जुड़े विवाद को लेकर संगीत विद्यालय में घुसे दो लोग, 11 छात्रों को बेल्ट-डंडों से पीटा

Sat, 11 Oct 2025 06:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीड़।

सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के बीड़ जिले के परली वैजनाथ में परीक्षा विवाद को लेकर दो लोगों ने एक संगीत स्कूल में घुसकर 11 छात्रों और एक अन्य व्यक्ति पर बेल्ट और डंडों से हमला किया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के बीड़ जिले के परली वैजनाथ शहर में एक संगीत स्कूल में परीक्षा से जुड़े विवाद को लेकर दो लोग स्कूल में घुसे और उन्होंने 11 छात्रों पर बेल्ट और डंडों से हमला किया और एक अन्य व्यक्ति को भी पीट दिया। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।
विज्ञापन


यह घटना शुक्रवार सुबह करीब पौने 12 बजे परली वैजनाथ शहर के सिद्धेश्वरनगर इलाके में स्थित श्री नर्मदेश्वर गुरुकुल में हुई। पुलिस ने बताया कि इस हमले में घायल हुए सभी 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों की पहचान दिनेश रावसाहेब माने और बालू बाबूराव एकिलवाले के रूप में हुई है। इनके खिलाफ संभाजीनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: तेलंगाना पिछड़ा वर्ग आरक्षण: हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी सरकार, कांग्रेस को लगा है झटका
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब छात्र स्कूल जा रहे थे, तभी दोनों आरोपी उनके पास पहुंचे और किसी परीक्षा से जुड़े विवाद को लेकर उन्हें धमकाने लगे। इस बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद दोनों आरोपी स्कूल के अंदर घुस गए और वहां तोड़फोड़ की। उन्होंने स्कूल में 11 छात्रों पर बेल्ट और डंडों से हमला कर दिया।

घायल छात्रों को अस्पताल ले जाने के बाद हमलावर दोबारा लौटे और स्कूल संचालक के पिता बालासाहेब शिंदे पर हमला कर दिया। इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। बाद में उन्हें अंबाजोगाई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी ने सत्तारूढ़ भाजपा को आड़े हाथ लिया, किसान नेता की गिरफ्तारी के खिलाफ आक्रोश
विज्ञापन


यह गुरुकुल पिछले तीन वर्षों से अर्जुन महाराज शिंदे चला रहे हैं। इस समय यहां 42 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, जो भजन, कीर्तन और मृदंगम जैसे विभिन्न संगीत विधाओं की शिक्षा लेते हैं। साथ ही ये छात्र किसी अन्य स्कूल में अपनी नियमित पढ़ाई भी करते हैं। निरीक्षक धनंजय ढोणे ने बताया कि मामला संभाजीनगर थाने में दर्ज किया गया है। गुरुकुल के प्रमुख अर्जुन महाराज शिंदे ने हमलावरों के साथ किसी भी व्यक्तिगत विवाद से इनकार किया।

उन्होंने कहा, हम तीन साल से इस गुरुकुल को चला रहे हैं और हमलावरों के साथ हमारा कोई व्यक्तिगत झगड़ा नहीं है। इसके बावजूद, वे स्कूल में घुस आए और छात्रों तथा मेरे पिता पर हमला किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें