फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरा निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर; एक की मौत, कई घायल

Sat, 14 Feb 2026 01:06 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Mumbai Metro Pillar Collapsed: मुंबई में मेट्रो का पिलर गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की खबर है। हादसा मुंबई के मुलुंड इलाके में हुआ। जहां भरभराकर मेट्रो का स्लैब गिर गया।
विज्ञापन
मुंबई में निर्माणधीन मेट्रो का पिलर गिरा, कई घायल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मेट्रो का पिलर गिरने से भयानक हादसा हो गया। घटना मुलुंड की है। जहां अचानक भरभराकर मेट्रो का पिलर गिर गया। जिसकी चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मुलुंड पश्चिम में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का सीमेंट का हिस्सा नीचे से गुजर रहे ऑटो रिक्शा पर गिरा, जिससे कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन


निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर गिरा, तीन से चार लोग घायल
घटना के बारे में बीएमसी ने बताया कि आज (शनिवार) दोपहर 12.20 बजे जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी, LBS रोड, मुलुंड (पश्चिम) के पास मेट्रो पिलर का एक हिस्सा गिर गया। निर्माण के दौरान सीमेंट मेट्रो पिलर का एक हिस्सा टूटकर एक रिक्शा पर गिर गया। हादसे के तुरंत बाद मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, मेट्रो स्टाफ, वार्ड स्टाफ और 108 एम्बुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसे में कई लोग घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।

ऑटो रिक्शा पूरी तरह चकनाचूर
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि निर्माणाधीन मेट्रो रेल मार्ग के एक खंभे का हिस्सा गिरने से तीन से चार लोगों के घायल हो गए। उन्होंन आगे कहा कि पिलर के सीमेंट का स्लैब टूटकर नीचे खड़े एक ऑटो रिक्शा पर गिर गया, जिससे ऑटो रिक्शा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। वहीं एक कार भी इसके चपेट में आ गई। हादसे के बाद पुलिस ने इलाके को घेरकर ट्रैफिक डायवर्ट किया। साथ ही पिलर का मलबा हटाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर से संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें