फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: कोल्हापुर में तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर, तीन की मौत- कई घायल

Tue, 04 Jun 2024 12:39 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्हापुर (महाराष्ट्र)

सार

कोल्हापुर शहर में सोमवार को ट्रैफिक चौराहे पर एक तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
कोल्हापुर में तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर। - फोटो : वीडियो ग्रैब/पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में सोमवार को ट्रैफिक चौराहे पर एक तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि कार चला रहे वसंत चव्हाण (72 वर्षीय) राजारामपुरी में दोपहर करीब सवा दो बजे हुए हादसे में घायल हो गए। जिसके बाद शायद दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। जिसमें चव्हाण की सफेद रंग की कार ट्रैफिक चौराहे पर रुकने से पहले दोपहिया वाहनों से टकराती हुई दिखाई दे रही है। 
 
अधिकारी ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति कार की टक्कर से हवा में उछलकर गिर पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तीनों घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अधिकारी ने कहा, पहली नजर में ऐसा लगा कि घायल कार चालक को दिल का दौरा पड़ा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत की वजहों का सही पता चल पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय कोल्हापुर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी चव्हाण राजारामपुरी जा रहे थे।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें