फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: चक्रवाती तूफान मैंडूस ने तमिलनाडु में दी दस्तक, खराब मौसम के कारण कई उड़ानें रद्द, देखें लिस्ट

Fri, 09 Dec 2022 03:20 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, चेन्नई

सार

चक्रवात के प्रभाव से राजधानी चेन्नई में भारी बारिश शुरू हो गई है। वहीं इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी की है। चेन्नई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर और कांचीपुरम में सभी स्कूल-कॉलेजों को आज बंद रखने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में खराब मौसम का असर अब उड़ानों पर पड़ने लगा है। चेन्नई एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जानकारी दी कि खराब मौसम के कारण नौ दिसंबर को चेन्नई हवाई अड्डे पर कई उड़ानें रद्द की गई हैं। वहीं कुछ उड़ानों को दूसरी जगह डायवर्ट कर दिया गया है। 

विज्ञापन




तमिलनाडु में अब चक्रवाती तूफान मैंडूस ने दस्तक दे दी है। चक्रवात के प्रभाव से राजधानी चेन्नई में भारी बारिश शुरू हो गई है। वहीं इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी की है। चेन्नई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर और कांचीपुरम में सभी स्कूल-कॉलेजों को आज बंद रखने का आदेश दिया गया है। 

चेन्नई एयरपोर्ट अथॉरिटी ने ट्वीट किया कि कृपया ध्यान दें, प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण 09.12.2022 को चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे आगे के अपडेट के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।
विज्ञापन


'मैंडूस' का मतलब क्या है
अक्सर देखा जाता है कि चक्रवातों के नाम रखे जाते हैं। उसी तरह तमिलनाडु में आए चक्रवात का नामकरण किया गया है। आपको बता दें कि तमिलनाडु में आए चक्रवाती तूफान 'मैंडूस' एक अरबी शब्द है। और इसका मतलब होता है 'खजाने का बॉक्स'। दरअसल, चक्रवातों का नाम क्षेत्रीय विशिष्ट मौसम विज्ञान केंद्र और उष्णकटिबंधीय चक्रवात चेतावनी केंद्र जरिए किया जाता है। चक्रवाती तूफान का नाम 'मैंडूस' संयुक्त अरब अमीरात की तरफ से चुना गया है।


अगले कुछ घंटों में तमिलनाडु के इन इलाकों में होगी बारिश
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुमान के मुताबिक, रानीपेट्टई, वेल्लोर, तिरुपत्तर, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, तिरुवन्नामलाई, कल्लाकुरिची, अरियालुर, पेराम्बलुर, तिरुचिरापल्ली, करूर, इरोड, सलेम में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले कुछ घंटों में तमिलनाडु के नमक्कल, थिरुपुर, कोयम्बटूर, नीलगिरी, डिंडीगुल, थेनी, मदुरै, शिवगंगई, विरुधुनगर और तेनकासी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अनुमान के मुताबिक चक्रवात मैंडूस के कारण अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। जबकि तमिलनाडु और पुडुचेरी के उत्तर तटीय इलाकों में अलग-अलग जगहों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

10 जिलों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद तमिलनाडु के 10 जिलों में एनडीआरएफ और राज्य सुरक्षा बल की 12 टीमों को तैनात किया गया है। चक्रवात 'मैंडूस'के मद्देनजर चेन्नई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर और कांचीपुरम जिलों में सभी स्कूल-कॉलेजों को आज बंद रखने का फैसला किया गया है। चक्रवात मैंडूस के आज मध्यरात्रि तक आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा तट को पार करने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें