फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बंगाल के जलपाईगुड़ी में विसर्जन के दौरान अचानक आई बाढ़, आठ लोगों की मौत, कई लापता

Thu, 06 Oct 2022 08:38 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल)।

सार

यह घटना बुधवार शाम के वक्त हुई जब विसर्जन समारोह में शामिल होने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग माल नदी के किनारे जमा हो गए।
विज्ञापन
विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में विजयादशमी के दिन देवी दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विजयदशमी के अवसर पर जलपाईगुड़ी जिले के माल नदी में देवी दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान अचानक आई बाढ़ में कम से कम आठ लोगों की डूबने से मौत हो गई है जबकि कई अन्य लापता हैं। 

विज्ञापन


यह घटना बुधवार शाम के वक्त हुई जब विसर्जन समारोह में शामिल होने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग माल नदी के किनारे जमा हो गए। जलपाईगुड़ी की जिलाधिकारी मौमिता गोदरा ने पीटीआई से कहा कि अचानक आई बाढ़ में लोग बह गए। अब तक आठ शव निकाले जा चुके हैं और हमने करीब 50 लोगों को सुरक्षित निकाला है।’’ उन्होंने कहा कि खोज और बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें