शनिवार शाम गुजरात के राजकोट जिले में दो वाहनों की टक्कर के बाद एक कार में आग लग गई, जिससे तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस अधिकारी के अनुसार, कार में कुल आठ लोग सवार थे।
गुजरात के राजकोट जिले में शनिवार शाम एक कार की एक अन्य चौपहिया वाहन से भिड़त के बाद आग लग गई जिसमें तीन लोगों की झुलसकर मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार में आठ लोग सवार थे।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि तीन वर्षीय एक बच्ची लापता है। अजी धाम पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना राजकोट को भावनगर से जोड़ने वाले राज्य राजमार्ग पर स्थित सरधार गांव के पास हुई। उन्होंने बताया कि भिड़ंत में शामिल दोनों कारें आग लगने से क्षतिग्रस्त हो गईं।
उन्होंने बताया, "तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें बचा लिया गया। उन्हें राजकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान निरुबेन मकवाना (35), हिमांशी सरवैया (22) और मीत सकारिया (12) के रूप में हुई है। हेतवी मकवाना (3) लापता है।
विज्ञापन
इससे पहले राजकोट में इंदिरा सर्किल के पास बुधवार सुबह एक लापरवाह सिटी बस चालक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी थी। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे से गुस्साए लोगों की भीड़ ने बस में तोड़फोड़ की और भारी हंगामा किया था।