फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: हवाई अड्डे पर इंतजार करते यात्रियों की सात साल पुरानी तस्वीर को अभी का बताकर किया जा रहा शेयर

Wed, 10 Dec 2025 07:36 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर हाल ही में इंडिगो संकट के दौरान की है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इस समय अपने इतिहास के सबसे कठिन दौर से गुजर रही है। रोजाना लगभग 2300 फ्लाइट्स ऑपरेट करने वाली और घरेलू एविएशन मार्केट में 60% से भी अधिक हिस्सेदारी रखने वाली इस एयरलाइन का मार्केट कैप मौजूदा संकट के बाद करीब 21,000 करोड़ रुपये तक घट चुका है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में यात्री हवाई अड्डे के पर बैठे हुए नजर आ रहा है। इसके साथ ही इंडिगो का विमान भी नजर आ रहा है। तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर हाल की है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल तस्वीर सात साल पुरानी है, जिसे हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर हाल ही में इंडिगो संकट के दौरान की है। 

इलेक्शन पंडित (@election_pandit) नाम के एक्स यूजर ने लिखा, “मोदी जी ने वादा किया था कि वे रेलवे स्टेशनों को हवाई अड्डों जितना आलीशान बनाएंगे। अब हवाई अड्डे और लाउंज रेलवे स्टेशन जैसे बन गए हैं।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन


इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें द इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट मिली।  यहां हमें  वायरल तस्वीर देखने को मिला। यह रिपोर्ट 14 मई 2018 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि  पायलट की कमी के कारण इंडिगो की दिल्ली-बंगलूरू उड़ान सोमवार दिल्ली हवाई अड्डे के रनवे पर सात घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही। यात्रियों को शटल में, फिर विमान के अंदर या रनवे पर बैठकर इंतजार करना पड़ा। उड़ान 6E 2977 को रात 10:40 बजे उड़ान भरनी थी। नाराज यात्रियों ने ट्विटर पर एयरलाइन की खराब सेवा के लिए जमकर आलोचना की।

 

 

आगे की पड़ताल में हमें टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 15 मई 2018 को प्रकाशित की गई है।  यहां भी हमें वायरल तस्वीर देखने को मिला। रिपोर्ट में बताया गया है कि सूत्रों के मुताबिक रविवार शाम को आईजीआई हवाई अड्डे पर आए तूफान के कारण हवाई यातायात बाधित हुआ और 70 से अधिक उड़ानें डायवर्ट करनी पड़ीं। वहीं, दिल्ली से बंगलूरू जा रही एक फ्लाइट के यात्रियों को क्रू की कमी के कारण सात घंटे से अधिक समय तक फ्लाइट में ही इंतजार करना पड़ा। इंडिगो की दिल्ली से बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट 6E 2977, जिसे रविवार रात 10.40 बजे उड़ान भरना था, आखिरकार लगभग सात घंटे बाद उड़ान भर सकी। यात्रियों को पहले शटल में, फिर विमान के अंदर और रनवे पर भी इंतजार करना पड़ा।



हमने दोंनो तस्वीर की तुलना की। आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं। 


विज्ञापन


पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल तस्वीर को सात साल पुराना पाया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें