फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कारनामा: सात वर्षीय बच्चे ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

Wed, 17 Mar 2021 01:57 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, हैदराबाद
विज्ञापन
अफ्रीका का सबसे ऊंचा पर्वत किलिमंजारों - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

तेलंगाना के महज सात वर्षीय पर्वतारोही विराट चंद्रा ने अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत किलिमंजारों पर पहुंचकर तिरंगा फहराया है। विराट ने तंजानिया की 5,895 मीटर ऊंची किलिमंजारों चोटी पर यह फतह छह मार्च को किया है।

विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ कोच भरत भी थे। 75 दिनों के कडे़ प्रशिक्षण और पांच मार्च को चढ़ाई शुरू करने के बाद विराट ने यह कारनामा किया। विराट ने कहा, मैं थोड़ा सहमा हुआ जरूर था, मगर अपने लक्ष्य पर पहुंचना भी चाहता था, इसीलिए मैंने हार नहीं मानी। यह चोटी बर्फीले तूफानों और कड़ी ठंड के लिए जानी जाती है। 

वहीं, विराट के इस अभियान का नेतृत्व करने वाले कोच भरत ने कहा, हमने अभियान को लेकर हर तरह की सावधानियां बरतीं और फैसला किया कि अगर विराट असहज महसूस करेंगे तो लौट आएंगे, लेकिन उन्होंने हमें गर्व महसूस कराया। उन्होंने कहा, जब हम किलिमंजारो पर चढ़ाई करने के लिए पर्वतारोहियों को प्रशिक्षण देते हैं तो इस दौरान कई पीछे हट जाते हैं, मगर विराट ने बेहद समर्पण के साथ अपना प्रशिक्षण पूरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें