फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: आंदोलन कर रहे शिक्षकों और पुलिसकर्मियों में भिड़ंत, लाठीचार्ज में सात लोग घायल

Sun, 27 Apr 2025 03:30 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

नेपाल के काठमांडू शहर में रविवार को शिक्षा में सुधार और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान दो पक्षों के बीच हुई झड़प में कम से कम सात शिक्षक और कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
नेपाल पुलिस - फोटो : फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल की राजधानी काठमांडू में रविवार को शिक्षण सुधार और वेतन वृद्धि की मांग कर रहे शिक्षकों और पुलिस के बीच हुई झड़प में कम से कम सात शिक्षक और कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। आंदोलन कर रहे शिक्षक कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने प्रदर्शनकारी शिक्षकों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज की और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। आंदोलनरत शिक्षक काठमांडू के नई बानेश्वर क्षेत्र में प्रतिबंधित इलाके में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

चश्मदीद ने बताया कि शिक्षकों और पुलिस के बीच हुई झड़प में कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों स्कूली शिक्षक स्कूली शिक्षा में सुधार और वेतन व भत्तों में वृद्धि की मांग कर रहे हैं। ये शिक्षक लगभग एक महीने से काठमांडू में प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मुख्य मांग है कि संसद में स्कूल शिक्षा विधेयक को पारित किया जाए।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री विद्या भट्टराई को आंदोलनरत शिक्षकों की मांगों को हल न कर पाने के चलते इस्तीफा देना पड़ा और उनकी जगह रघुजी पंत को नया मंत्री नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें