फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालिबान ने अफगान पुलिस काफिले पर घात लगाकर किया हमला, सात की मौत

Sat, 13 Apr 2019 05:03 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पश्चिम अफगानिस्तान में तालिबान ने एक पुलिस काफिले पर घात लगाकर हमला किया जिसमें सुरक्षा बलों के सात कर्मियों की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


पश्चिमी गोर प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अब्दुल हई खतीबी ने बताया कि यह हमला शुक्रवार को किया गया। दोनों तरफ से आधे घंटे तक गोलीबारी की गयी। खतीबी ने बताया कि मारे गये लोगों में प्रांतीय पुलिस के परिचालन प्रमुख फाकिर अहमद नूरी भी शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक घायल हो गये जबकि कम से कम चार अलगाववादी मारे गये। तालिबान ने तकरीबन आधे देश में प्रभावी रूप से कब्जा कर लिया है। अफगान सुरक्षा बलों पर रोज लगातार हमले हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें