उत्तर प्रदेश में आदित्यनाथ योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद अवैध बूचड़खानों पर की गई कार्रवाई के बाद अब बिहार भी इसी रास्ते पर है। रोहतास जिले में शनिवार की सुबह सात अवैध बूचड़खाने सील कर दिए गए।
Seven illegal slaughterhouses have been sealed in Bihar's Rohtas district
— ANI (@ANI_news) April 1, 2017
बताते चलें कि पटना हाईकोर्ट ने निर्देश दिया था कि रोहतास जिले में मौजूद सभी अवैध बूचड़खानों को छह हफ्ते के अंदर में बंद करा दिए जाए। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
Patna High Court had directed that all illegal slaughterhouses in Rohtas be sealed within 6 weeks
— ANI (@ANI_news) April 1, 2017
बताते चलें कि बिहार में पशु क्रूरता संबंधित कानून साल 2012 से ही लागू है। इसके तहत सभी जिले में डीएम के नेतृत्व में इसके लिए कमेटी गठित है।
राजद विधायक वीरेंद्र ने बिहार में अवैध बूचड़खाने बंद करने की मांग की थी। इसके बाद पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री अवधेश कुमार सिंह ने कहा था कि प्रदेश में अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई होगी। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को सर्वेक्षण करने का अधिकार दिया गया है।