फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में सात और दलितों ने की आत्महत्या की कोशिश, अब तक 17 कर चुके

Thu, 21 Jul 2016 09:41 AM IST
एजेंसी/ अहमदाबाद
विज्ञापन
दलितों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : PTI
विज्ञापन
गुजरात के ऊना में कुछ दलित युवकों की क्रूरतम पिटाई के बाद जारी प्रदर्शन के बीच प्रदेश में बुधवार को हालात और खराब हो गए। अनेक जगहों पर हिंसा और आगजनी के बीच बुधवार को सात और युवकों ने आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन


आत्महत्या की कोशिश की घटनाएं राजकोट, पोरबंदर, बोटाड और गिर-सोमनाथ जिलों से आईं। गोहत्या के मामले में 11 जुलाई को बुरी तरह पीटे गए युवकों के समर्थन में विरोध दर्ज कराने के लिए इसके साथ अब तक कुल 17 दलित आत्महत्या का प्रयास कर चुके हैं।

पीटे गए दलित युवक गोहत्या की बात से इनकार कर चुके हैं। उनका कहना है कि वे सिर्फ मृत गाय की खाल निकालने जा रहे थे। मंगलवार को उग्र विरोध प्रदर्शन में अमरेली कस्बे में एक पुुलिसकर्मी की पत्थरों से मारकर हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें