फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवार को खुल गईं मंदिरों की गुल्लकें, निकले लाखों

Fri, 18 Nov 2016 04:46 AM IST
 ब्यूरो/ अमर उजाला,मथुरा 
विज्ञापन
मंदिर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले के मंदिरों की गुल्लकों को गुरुवार को खोला गया तो लाखों रुपये निकले। देर शाम तक प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में रुपयों की गिनती की गई। हालांकि बांके बिहारी मंदिर, दाऊजी मंदिर, द्वारिकाधीश सहित कई मंदिरों में आदेश की प्रति पहुंचने के बाद शुक्रवार को गुल्लक खुलेगी। 
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद बैंकों में खुले नोटों की बढ़ती किल्लत को देखते हुए सरकार ने मंदिरों की गुल्लक प्रतिदिन खोले जाने के आदेश दिए थे। इसी आदेश के क्रम में गुरुवार को प्रेम मंदिर, इस्कॉन, प्रिया कांतजू, कोकिलावन, कात्यायनी मंदिर, गोकुल, नंदगांव के मंदिरों की गुल्लक प्रशासनिक अफसरों की देखरेख में खुलवाई गई। एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि वृंदावन के प्रेम मंदिर, इस्कॉन, प्रियाकांत जू, कोकिलावन, कात्यायनी मंदिर, नंदगांव के मंदिर, गोकुल, महावन के मंदिरों की गुल्लक खोली गई। इसके अलावा गोवर्धन के तीन मंदिरों की गुल्लक खुलने के बाद गिनती का कार्य चल रहा है।  

बांकेबिहारी, द्वारिकाधीश मंदिर में भी पहुंचा आदेश
बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधक मुनीष कुमार ने बताया कि उनके यहां आदेश आ गया है। शुक्रवार को बैंकों को सूचित कर दिया जाएगा। इसके बाद बैंक अफसर पर्यवेक्षक की निगरानी में गुल्लक खोलेंगे। द्वारिकाधीश मंदिर के विधि एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश तिवारी ने बताया कि आदेश मिल गया है, शुक्रवार को सुबह गुल्लक खोली जाएगी। इसके साथ ही वृंदावन के दाऊजी मंदिर, रंगजी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी शुक्रवार को ही गिनती का कार्य शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन


रमणरेती आश्रम की गुल्लक में निकले हजार, पांच सौ के नोट
रमणरेती आश्रम की गुल्लक में एक हजार के 1,235 नोट और पांच सौ के 1,551 नोट निकले हैं। इसके अलावा 100 के 2,693 नोट, 50 के 2,965 नोट सहित अन्य खुले नोट निकले हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें