फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMI: सेवा क्षेत्र की वृद्धि पांच महीने के शीर्ष पर; कंपनियों को नए ऑर्डर मिलने और सकारात्मक मांग से आई तेजी

Thu, 05 Sep 2024 04:09 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

एचएसबीसी इंडिया सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक अगस्त में बढ़कर 60.9 पहुंच गया, जो मार्च, 2024 के बाद सबसे तेज विस्तार है। इसे काफी हद तक उत्पादन से होने वाले लाभ और सकारात्मक मांग से समर्थन मिला। जुलाई में सेवा पीएमआई 60.3 रहा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कंपनियों को अधिक नए ऑर्डर मिलने से सेवा क्षेत्र की वृद्धि की रफ्तार बढ़कर अगस्त, 2024 में पांच महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई। महंगाई के मोर्चे पर राहत और आर्थिक दृष्टिकोण को लेकर उत्साहित कंपनियों ने कर्मचारियों की भर्ती की, जिससे सेवा क्षेत्र में तेजी आई।

विज्ञापन


बुधवार को जारी एचएसबीसी इंडिया सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक अगस्त में बढ़कर 60.9 पहुंच गया, जो मार्च, 2024 के बाद सबसे तेज विस्तार है। इसे काफी हद तक उत्पादन से होने वाले लाभ और सकारात्मक मांग से समर्थन मिला। जुलाई में सेवा पीएमआई 60.3 रहा था। खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) का 50 से ऊपर रहना गतिविधियों में विस्तार और इससे नीचे का आंकड़ा गिरावट का संकेत है।

लागत महंगाई छह माह में सबसे कम
एचएसबीसी के मुख्य अर्थशास्त्री (भारत) प्रांजुल भंडारी ने कहा, समग्र पीएमआई में मजबूत वृद्धि सेवा क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों से प्रेरित है। कंपनियों को घरेलू स्तर पर बड़ी संख्या में नए ऑर्डर मिले। कीमतों के मोर्चे पर कच्चे माल की लागत बढ़ने की रफ्तार छह महीने में सबसे कम रही। इससे अगस्त में उत्पादन मूल्य से जुड़ी महंगाई में नरमी गई।
विज्ञापन


रोजगार सृजन को मिल रहा समर्थन
नए ऑर्डर मिलने से रोजगार का स्तर मजबूत बना रहा। हालांकि, जुलाई की तुलना में नियुक्तियों की गति थोड़ी धीमी रही। हालांकि, कारोबारी गतिविधियों के लिहाज से सेवा क्षेत्र की कंपनियों में अगले साल के दृष्टिकोण को लेकर भरोसा मजबूत है। नए व्यवसाय की निरंतर वृद्धि ने सेवा क्षेत्र में रोजगार सृजन को समर्थन देना जारी रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें