फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरसीटीसी पर सेवाएं फिर बाधित: रेल यात्री नहीं बुक कर पा रहे टिकट, कुछ दिन पहले भी ठप पड़ा था रेलवे का एप

Sat, 07 Nov 2026 05:39 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

त्योहारी सीजन में ट्रेन टिकटों की बढ़ती मांग के बीच आईआरसीटीसी की वेबसाइट और एप ठप होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। टिकट बुकिंग में आ रही दिक्कतों ने रेलवे की ऑनलाइन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।  आखिर क्यों बार-बार ठप हो रही है आईआरसीटीसी की सेवा?
विज्ञापन
आईआरसीटीसी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली से ठीक एक दिन पहले सात नवंबर को देशभर में लोग त्योहार की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं, घर जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक करने वाले यात्रियों के सामने एक बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। दरअसल, शनिवार की शाम को आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल एप ने अचानक काम करना बंद कर दिया। टिकट बुकिंग से लेकर लॉगिन तक में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे त्योहार के दौरान रेलवे की ऑनलाइन टिकट व्यवस्था पर भी सवाल उठे।
विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिन पहले भी आईआरसीटीसी की सेवाए ठप हो गई थी। 05 नवंबर की सुबह  तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के ठीक पहले वेबसाइट और एप ने काम करना बंद कर दिया। इस वजह से हजारों यूजर्स टिकट बुक नहीं कर पाए और सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की।


एप में दिक्कत आ रही है तो क्या करें?
  • एप अपडेट करें: आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट का लेटेस्ट वर्जन इस्तेमाल करें।
  • नेटवर्क बदलकर देखें: वाई-फाई से मोबाइल डेटा या मोबाइल डेटा से वाई-फाई पर स्विच करें।
  • कुछ देर बाद कोशिश करें: बार-बार एरर आने पर थोड़ी देर रुककर दोबारा लॉगइन करें।
  • पेमेंट स्टेटस जांचें: पैसे कटने पर दोबारा भुगतान करने से पहले टिकट हिस्ट्री देखें।
  • काउंटर से टिकट लें: ऑनलाइन बुकिंग में लगातार दिक्कत हो तो रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर का विकल्प चुन सकते हैं। सीट उपलब्धता वहां भी जरूरी होगी।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी में शिकायत कहां करें?
ऑनलाइन टिकट बुकिंग, पेमेंट या रिफंड से जुड़ी समस्या के लिए यात्री आईआरसीटीसी के eQuery पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा कस्टमर केयर नंबर 14646 पर संपर्क किया जा सकता है। ई-टिकट से जुड़ी शिकायत के लिए etickets@irctc.co.in पर ईमेल भी किया जा सकता है।

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि त्योहारी सीजन में टिकटों की मांग अधिक रहने की वजह से यात्रियों को बुकिंग के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। खासकर पेमेंट फेल होने या एप अटकने पर जल्दबाजी में दोबारा भुगतान करने के बजाय पहले ट्रांजैक्शन का स्टेटस जांचना जरूरी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें