फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से आईआरसीटीसी से टिकट बुक करने पर सर्विस टैक्स से छूट

Wed, 23 Nov 2016 04:04 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : GettyImages
विज्ञापन
आईआरसीटीसी वेबसाइट के जरिए ट्रेन का ऑनलाइन टिकट बुक करने पर अब 31 दिसंबर तक सर्विस टैक्स नहीं देना होगा। यह छूट आज से लागू होगी। नोटबंदी के चलते कैशलेस ट्रांजेक्शन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने सर्विस टैक्स से राहत देने का फैसला किया है।
विज्ञापन


 रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 23 नवंबर से 31 दिसंबर तक आईआरसीटीसी वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक करने पर सर्विस टैक्स नहीं लिया जाएगा। 

अभी तक आईआरसीटीसी के जरिए स्लीपर का टिकट बुक  करने पर 20 रुपये और एसी क्लास का टिकट बुक करने पर 40 रुपये सर्विस टैक्स के रूप में देना होता था। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग के जरिए कैशलेस ट्रांजेक्शन को प्रोत्साहित करने के लिए यह छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें