यह कथित ‘सीरियल किलर’ घर में अकेली होने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था और इसे पिछले साल पूर्बा बर्धमान जिले के कल्ना से गिरफ्तार किया गया। अभियोजन के अनुसार, 42 साल का कामरुजमान अच्छे कपड़ों में बिजली मीटर की रीडिंग लेने के बहाने घरों में घुसता था और महिलाओं को अकेला देखकर साइकिल चेन और लोहे की रॉड से हमला कर देता था। कुछ महिलाएं इसके चंगुल से खुद को मुक्त कराने में सफल रही थीं।
कामरुजमान की कोशिश चेन से महिलाओं का गला दबाने और फिर उनके सिर पर लोहे की रॉड से उन्हें मार देने की होती थी। भले ही आरोपी कुछ कीमती सामान चुराकर भी घर से भागता था, लेकिन चोरी उसका मकसद नहीं था। जिला पुलिस के मुताबिक महिलाओं की हत्या करना उसका प्रमुख उद्देश्य होता था। वह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। उसने कथित तौर पर कुछ पीड़िताओं के निजी अंगों में तेज हथियार भी डाल दिए थे।