अलगाववादी नेता नईम खान को श्रीनगर एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया है। वो दिल्ली आ रहा था। कल दिल्ली में पाकिस्तान दिवस के मौके पर शामिल होने दिल्ली आ रहा था, तभी श्रीनगर एयरपोर्ट पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। खबर ये भी है कि गुरुवार को पाकिस्तान दिवस के मौके पर पाक उच्चायुक्त से मिलने वाले भी थे।
Separatist leader Nayeem Khan detained at Srinagar airport ahead of his visit to Pak High Commission, Delhi tomorrow to celebrate Pak Day.
— ANI (@ANI_news) March 22, 2017
वहीं कश्मीर में लेकसभा की दो सीटों पर होने वाले उपचुनावों के मद्देनजर अलगाववादी नेताओं पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। गौरतलब है कि अलगाववादी नेताओं और हुरिर्यत ने चुनावों के बहिष्कार का ऐलान किया है। इससे पहले अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज मौलवी उमर फारूक, शब्बीर शाह, अशरफ सहराई, नईम खान को घर पर नजरबंद रखा गया था ।
अलगाववादियों ने अफजल गुरु की बरसी पर नौ फरवरी और मकबूल भट की बरसी पर शनिवार को बंद का आह्वान किया था। दस फरवरी को यूएन चलो की कॉल दी थी। इसके चलते पिछले तीन दिन से घाटी में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मकबूल भट को 11 फरवरी 1984 को दिल्ली के तिहाड़ जेल में फांसी दी गई थी।