फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई 1993 ब्लास्ट: अबू सलेम समेत 5 दोषी पहुंचे कोर्ट, थोड़ी देर में होगा सजा का ऐलान

Thu, 07 Sep 2017 12:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई 
विज्ञापन
abu salem
विज्ञापन
1993 के मुंबई बम ब्लास्ट केस में अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम सहित पांच अन्य दोषियों को विशेष टाडा कोर्ट थोड़ी देर में सजा का ऐलान करेगी। सीबीआई ने पांच दोषियों में से तीन को मृत्युदंड और अबू सलेम सहित दो को उम्रकैद की सजा देने की मांग की है। पांचो दोषी इस वक्त कोर्ट पहुंच चुके हैं। सजा का ऐलान होने से पहले कोर्ट के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 
विज्ञापन


मुंबई सीरियल ब्लास्ट के मामले में विशेष टाडा अदालत ने अबू सलेम समेत छह आरोपियों को दोषी करार दिया था। इन दोषियों में से एक मुस्तफा दौसा की मौत हो चुकी है। पहले सजा सुनाने की तारीख 22 जून तय की गई थी लेकिन, उसके बाद 7 सितंबर की तिथि मुकर्रर की गई है। 

पढ़ें- अबू सलेम ने शादी के लिए कोर्ट से मांगी इजाजत    

1993 के मुंबई सीरियल बम धमाका केस में टाडा की स्पेशल कोर्ट ने अबू सलेम, मुस्तफा दौसा, फिरोज अब्दुल राशिद खान, ताहिर मर्चेंट, करीमुल्ला शेख और रियाज सिद्दीकी को दोषी करार दिया था, जबकि अब्दुल कय्यूम को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया था। मुस्तफा दोसा की मौत के चलते विशेष टाडा कोर्ट अब पांच दोषियों के खिलाफ सजा सुनाएगी। 
विज्ञापन


मालूम हो कि इस मामले में साल 2006 में सबसे बड़ा फैसला आया था जब 123 दोषियों में से 100 को सजा सुनाई गई थी और 23 लोग बरी हो गए थे। इसी दौरान याकूब मेमन को फांसी की सजा सुनाई गई थी, जिसे साल 2015 के जुलाई महीने में फांसी दे दी गई थी। इस सिलसिलेवार बम धमाके में 257 लोगों की मौत हुई थी और 713 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें