फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेवी की स्कॉर्पियन पनडुब्बी से जुड़ा डाटा लीक, चीन के हाथ लगने का खतरा

Wed, 24 Aug 2016 05:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नेवी की स्कोर्पियन पनडुब्बी
विज्ञापन
भारतीय स्कॉर्पियन पनडुब्बी से जुड़े संवेदनशील डाटा के लीक होने की खबर है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 22,400 पन्नों की बेहद संवेदनशील जानकारियां लीक हुई हैं। जो दस्तावेज लीक हुए हैं उनमें 6 स्कॉरपीन क्लास पनडुब्बी से संबंधित जानकारियां हैं। सेना ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन


'द ऑस्ट्रेलियन' के मुताबिक, यह डाटा फ्रेंच कंपनी डीसीएनएस (DCNS) से लीक हुआ है। यह कंपनी ही भारत के लिए पनडुब्बी बनाने का काम कर रही है। भारत सरकार ने 2005 में इस कंपनी के साथ 3.5 बिलियन यूएस डॉलर का सौदा किया था। इसके तहत 6 पनडुब्बी भारत तो दी जानी है। इनमें से एक आईएनएस कलवेरी 2016 के आखिर में नौसेना में शामिल होनी है। बाकी बची पनडुब्बियां 2020 तक भारत को मिलनी है। 

पनडुब्बी से जुड़ी जो जानकारियां लीक हुई हैं उनमें पनडुब्बी का 'अंडर वाटर सेंसर' पानी के बाहर के सेंसर सिस्टम, कॉम्बेट मैनेजमेंट सिस्टम, नेविगेशन और कम्युनिकेशन सिस्टम से जुड़ी अहम जानकारियां शामिल हैं। ये जानकारियां अगर पाकिस्तान या चीन के हाथ लगती हैं तो भारत की नौसैन्य सुरक्षा के लिहाज से बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।  
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने मांगी रिपोर्ट

- फोटो : अमर उजाला
स्कॉर्पियन पनडुब्बी से जुड़े संवेदनशील डाटा लीक होने पर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने भारतीय नौसेना से कहा कि वह देखें कि क्या जानकारी लीक हुई है। 

रक्षा मंत्री ने एएनआई से कहा, 'यह (न्यूज रिपोर्ट) करीब रात 12 बजे से यह मेरी जानकारी में आई। यह हैकिंग का मामला है। नौसेना से प्रमुख से कहा गया है कि वह मामले की जांच कर बताए कि आखिर क्या लीक हुआ है।' 

रक्षा मंत्री ने कहा कि लीक हुई जानकारी हमसे संबंधित है या नहीं, यह अभी देखना होगा। उन्होंने कहा, 'पहला कदम यह है कि हम देखें कि क्या यह हमसे जुड़ा है, यह 100 फीसदी लीक नहीं है।'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें