भारत के घरेलू बाजारों ने दिन की शुरुआत में अच्छा कारोबार किया, पर दिन के समाप्त होने तक हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। मुंबई का शेयर सूचकांक सेंसेक्ट 58 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है, वहीं निफ्टी में भी 17 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।
सेंसेक्स एक समय अच्छा कारोबार करते हुए 31354.51 तक पहुंचा था। तो निफ्टी ने भी 9688.7 तक दस्तक दी थी। लेकिन आखिर में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 58 अंक यानि 0.2 फीसदी गिरकर 31,213.4 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 17 अंक यानि 0.2 फीसदी तक की गिरावट के साथ 9,647.25 के स्तर पर बंद हुआ है।
#Sensex declines 57.92 points to close at 31,213.36; #Nifty falls 16.65 points to 9,647.25.— Press Trust of India (@PTI_News) June 8, 2017
आज के कारोबार में दिग्गज शेयरों में टीसीएस, गेल, आईओसी, एशियन पेंट्स, हीरो मोटो और आईसीआईसीआई बैंक 3.6-1.4 फीसदी तक गिरकर बंद हुए हैं। हालांकि दिग्गज शेयरों में डॉ रेड्डीज, सन फार्मा, एचडीएफसी, टाटा मोटर्स डीवीआर, सिप्ला और टाटा स्टील 3.8-1.6 फीसदी तक उछलकर बंद हुए हैं।