फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीएफ थॉमस का तिरुवल्ला के निजी अस्पताल में निधन

Mon, 28 Sep 2020 05:02 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोट्टायम
विज्ञापन
सीएफ थोमस - फोटो : PTI
विज्ञापन

केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चंगनासेरी के विधायक सीएफ थॉमस का रविवार को तिरुवल्ला के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। यहां उनका कुछ बीमारियों का इलाज चल रहा था। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 81 वर्ष के थे। थॉमस 1980 के बाद से ही लगातार विधानसभा में चंगनासेरी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। वर्ष 2001-2006 के कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ सरकार में वे ग्रामीण विकास, पंजीकरण, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री भी थे। वह दिवंगत केरल कांग्रेस (एम) के नेता के एम मणि के विश्वासपात्र थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें