केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चंगनासेरी के विधायक सीएफ थॉमस का रविवार को तिरुवल्ला के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। यहां उनका कुछ बीमारियों का इलाज चल रहा था। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 81 वर्ष के थे। थॉमस 1980 के बाद से ही लगातार विधानसभा में चंगनासेरी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। वर्ष 2001-2006 के कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ सरकार में वे ग्रामीण विकास, पंजीकरण, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री भी थे। वह दिवंगत केरल कांग्रेस (एम) के नेता के एम मणि के विश्वासपात्र थे।