फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली, विरोध-प्रदर्शन शुरू

Wed, 06 Sep 2017 07:34 AM IST
एजेंसी/ बंगलूरू
विज्ञापन
गौरी लंकेश
विज्ञापन
वरिष्ठ पत्रकार और हिंदुत्व राजनीति की कट्टर आलोचक गौरी लंकेश की मंगलवार को बंगलूरू में उनके घर के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी गई। राजाराजेश्वरी नगर स्थित उनके आवास पर हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन


कर्नाटक पुलिस प्रमुख आर के दत्ता ने कहा लंकेश को राज राजेश्वरी नगर स्थित घर के बारह अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। उनके शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं, जिससे जाहिर होता है कि उनकी हत्या के लिए कई बार गोली चलाई गई। 

लंकेश ने कन्नड़ अखबार गौरी लंकेश पत्रिका की संपादक थीं। पुलिस प्रमुख ने कहा कि लंकेश ने कभी किसी हमले की शिकायत नहीं की। हमलावरों के बारे में पूछे जाने पर दत्ता ने किसी अटकल से इनकार किया। बस इतना ही कहा कि जांच पूरी होने दीजिए। कर्नाटक के गृह मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने इस हत्या की निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन


गौरी लंकेश को हिंदुत्ववादी राजनीति का कट्टर आलोचक माना जाता था।  इस बारे में ज्यादा जानकारी का इंतजार है। अपने अखबार में भाजपा के नेताओं के खिलाफ खबर प्रकाशित करने के बाद भाजपा सांसद प्रह्लाद जोशी ने लंकेश के खिलाफ मानहानि का केस दायर कर रखा था। पत्रकार की मौत पर मीडिया जगत के लोगों ने दुख और आश्चर्य व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें