फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ पत्रकार दिलीप पडगांवकर का निधन

Fri, 25 Nov 2016 03:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ पत्रकार दिलीप पडगांवकर का शुक्रवार तड़के पुणे में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। पडगांवकर प्रतिष्ठित अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के संपादक भी रहे।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में तनाव और हिंसा के दौर में जो तीन सदस्य समिति बनाई गई थी, पडगांवकर उसके सदस्य भी रहे। इस समिति में प्रो.एमएम अंसारी और सूचना आयुक्त प्रो राधा कुमार भी शामिल थे। 

72 वर्षीय दिलीप पडगांवकर को 18 नवंबर को हार्ट अटैक के बाद पुणे के रूबी अस्पतलाल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया जिसकी वजह से उनकी किडनी खराब हो गई थी और वह डायलिसिस पर थे। पुणे में 1 मई 1944 को पैदा हुए पडगांवकर ने अपनी पढ़ाई सेंट विन्सेंट कॉलेज और पुणे के फरग्यूसन कॉलेज से की थी।
विज्ञापन


24 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाले दिलीप पडगांवकर ने 1968 में सोरबोन से मानविकी में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद वह टाइम्स ऑफ इंडिया के पेरिस में संवाददाता बने। 1988  में  टाइम्स ऑफ इंडिया के संपादक बनने के बाद पडगांवकर इस पद पर 6 साल तक रहे। पडगावकर न सिर्फ टाइम्स ऑफ इंडिया के संपादक रहे बल्कि शारजाह स्थित दैनिक द गल्फ टुडे के संपादक तौर पर भी उन्होंने काम किया।

पडगांवकर के निधन पर कई प्रमुख हस्तियों ने शोक जताया है।  

Mr. Dileep Padgaonkar was a leading public thinker whose contribution to journalism will always be remembered. Pained by his demise. RIP: PM— PMO India (@PMOIndia) November 25, 2016
I deeply mourn the untimely demise of veteran journalist Dilip Padgaonkar — Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) November 25, 2016
Sad to hear of the demise of senior journalist Dileep Padgaonkar. My condolences to his loved ones. May his soul rest in peace. — Naveen Jindal (@MPNaveenJindal) November 25, 2016 Very saddened by passing away of dear friend, veteran journalist #Dileep Padgaonkar Condolences to the https://t.co/l5ITu7AR0F @dpadgaonkar — Suresh  Prabhu (@sureshpprabhu) November 25, 2016 Just heard that my friend and former editor, Dileep Padgaonkar, passed away in Pune. Terrible loss, feel gutted. — Siddharth (@svaradarajan) November 25, 2016 Veteran journalist and formar editor  of TOI  #DileepPadgaonkar passed away. Remembering my PoK visit with him and other fellow journos. RIP pic.twitter.com/0Nvh4OPKD8 — alka saxena (@alka_saxena1) November 25, 2016   
विज्ञापन
Sad to hear about d demise of senior journalist Dileep Padgaonkar. Condolences. — Ram Madhav (@rammadhavbjp) November 25, 2016
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें