फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: वरिष्ठ पत्रकार सुनील जैन की कोविड-19 से मौत

Sun, 16 May 2021 05:45 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली

सार

कोरोना से संक्रमित वरिष्ठ पत्रकार एवं फाइनेंशियल एक्सप्रेस के प्रबंधक संपादक सुनील जैन का दिल्ली एम्स में निधन।
विज्ञापन
Sunil Jain - फोटो : Twitter@PurtiAgnihotri1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ पत्रकार एवं फाइनेंशियल एक्सप्रेस के प्रबंधक संपादक सुनील जैन का शनिवार को निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे। उनकी बहन संध्या जैन ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद जैन को इलाज के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। संध्या जैन ने ट्वीट किया, 'कोविड-19 के कारण उत्पन्न हुईं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण आज शाम हमने अपने भाई सुनील जैन को खो दिया। एम्स के डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन कोरोना रूपी राक्षस बहुत शक्तिशाली निकला। तीर्थंकर उनकी आगे की यात्रा को मार्ग दिखाएं। इस मुश्किल घड़ी में हमारे साथ खड़े होने वाले सभी लोगों के प्रति आभार।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया, 'सुनील जैन, आप इतनी जल्दी हमें छोड़कर चले गए। मैं आपके शानदार लेखों और विविध मामलों पर स्पष्ट और व्यावहारिक विचार की कमी महसूस करूंगा। आपके निधन से पत्रकारिता जगत को एक बड़ा नुकसान हुआ है। आपके परिजनों और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और इंडियन एक्सप्रेस समूह के कार्यकारी निदेशक अनंत गोयंका ने भी जैन के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें