फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से संक्रमित सीपीआई के वरिष्ठ नेता श्यामल चक्रवर्ती का निधन

Thu, 06 Aug 2020 09:45 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, कोलकाता
विज्ञापन
श्यामल चक्रवर्ती - फोटो : ANI
विज्ञापन

सीपीआई (एम) के वरिष्ठ नेता श्यामल चक्रवर्ती का कोविड-19 के चलते गुरुवार को 76 वर्ष की आयु में कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनकी पार्टी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


ट्रेड यूनियन नेता चक्रवर्ती 1982 से 1996 तक, तीन बार पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री रहे। उन्हें 30 जुलाई को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह दो बार राज्यसभा सदस्य भी रहे।

पार्टी के एक नेता ने कहा, 'आज दोपहर उनका निधन हो गया। वह बीते कुछ दिन से वेंटिलेटर पर थे।'अस्पताल के एक प्रवक्ता ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चक्रवर्ती निमोनिया से पीड़ित थे और उन्हें दो बार हार्ट अटैक आया। पहले हार्ट अटैक को तो उन्होंने सहन कर लिया, लेकिन दूसरे हृदयाघात के बाद उनका निधन हो गया।
विज्ञापन


चक्रवर्ती के परिवार में उनकी बेटी ऊषासी चक्रवर्ती हैं, जो अभिनेत्री हैं। वह 2008 से 2014 तक राज्य सभा के सदस्य रहे। इससे पहले वह 1981 से लेकर 1996 तक विधायक रहे थे। चक्रवर्ती सबसे अधिक समय तक सीटू की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष रहे नेताओं में शुमार थे। वह 2003 से 2017 के बीच सीटू के अध्यक्ष रहे।
विज्ञापन


60 के दशक में राजनीति में कदम रखने वाले चक्रवर्ती के संगठनात्मक कौशल और भाषण कला को सबसे पहले वरिष्ठ वामपंथी नेता प्रमोद दासगुप्ता ने पहचाना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें