फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: आरवी देशपांडे को मिला सर्वश्रेष्ठ कांग्रेस विधायक का अवॉर्ड, पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने की सराहना

Wed, 28 Dec 2022 03:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू

सार

पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष देशपांडे ने विभिन्न सरकार में मंत्री के रूप में काम किया है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी उनकी सराहना की और कहा कि उन्होंने हमेशा राज्य में ज्यादा निवेश लाने और लोगों के कल्याण के लिए काम किया। 
विज्ञापन
आरवी देशपांडे - फोटो : फेसबुक/आरवी देशपांडे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस विधायक और कर्नाटक के पूर्व मंत्री रघुनाथ विश्वनाथ देशपांडे ने बुधवार को सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार जीता। अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने उत्तर कन्नड़ के हलियाल से आठ बार के विधायक को यह पुरस्कार प्रदान किया। 

विज्ञापन

पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष देशपांडे ने विभिन्न सरकार में मंत्री के रूप में काम किया है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी उनकी सराहना की और कहा कि उन्होंने हमेशा राज्य में ज्यादा निवेश लाने और लोगों के कल्याण के लिए काम किया। 
 
इस मौके पर देशपांडे ने कहा कि राजनीति बिगड़ती जा रही है। दिग्गज नेता ने कहा, राजनीति में इतना पतन हो गया है कि नेता अपना परिचय देने में भी डरते हैं। लोग नेताओं को लेकर अच्छी राय नहीं रखते। उन्होंने राजनेताओं से रचनात्मक चर्चाओं में भाग लेने के लिए अधिक ज्ञान प्राप्त करने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इस पुरस्कार के लिए भगवान, कांग्रेस पार्टी, अपने माता-पिता और राज्य के लोगों को धन्यवाद दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें