फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह व योगी समेत शीर्ष भाजपा नेता करेंगे पश्चिम बंगाल में रैली

Sat, 26 Jan 2019 02:35 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के शीर्ष नेता पश्चिम बंगाल में रैली करेंगे। लोकसभा चुनाव में राज्य से अपनी सीट की संख्या बढ़ाने के लक्ष्य से पार्टी 8 फरवरी से 200 जनसभाएं आयोजित करेगी।  

विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी और पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ लोगों में बहुत गुस्सा है। पार्टी बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर इस नाराजगी को उनके खिलाफ इस्तेमाल करेगी। उन्होंने दावा किया कि राज्य में पार्टी 25 सीटें जीतेगी। 

पीएम मोदी 2 और 8 फरवरी को राज्य में रैली करेंगे जबकि शाह 29 जनवरी को एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और धर्मेंद्र प्रधान, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी रैली को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें